एन आई एन,

पिथौरागढ़। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला फूंकने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद मेयर कल्पना देवलाल, जिला महामंत्री इंद्र लुंठी, उपाध्यक्ष उमेश महर सहित तमाम लोग शामिल थे।







Share on Facebook Share on WhatsApp