एन आई एन,

पिथौरागढ़। स्थानीय कृषकों और उत्पादकों को बढ़ावा देने तथा 55वीं वाहिनी के कार्मिकों को ताजे फल-सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए 55वीं वाहिनी एसएसबी ने मुख्य उद्यान अधिकारी और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के साथ समझौता ज्ञापन किया।

कमांडेंट महेंद्र प्रताप और मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर कर इसका आदान-प्रदान किया। समझौते के तहत स्थानीय किसानों से फल, सब्जियां और अन्य औद्यानिक उत्पाद खरीदने को बढ़ावा दिया जाएगा। इस पहल से कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उपज उपलब्ध होगी, वहीं किसानों को स्थानीय बाजार और नियमित मांग मिलने से उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।







Share on Facebook Share on WhatsApp