एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के निर्देश पर 16 से 20 सितंबर तक मुनस्यारी के मल्ला जोहार क्षेत्र के वाइब्रेंट गांवों में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। शिविर में 66 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 27 बड़े और 115 छोटे पशुओं का उपचार किया गया तथा 100 छोटे पशुओं के लिए दवाएं वितरित की गईं।

पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज के साथ बकरी, भेड़ व गौ पालन, बैकयार्ड पोल्ट्री तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. दर्शन, पशुधन प्रसार अधिकारी भगवान सिंह पंचपाल, पशुधन सहायक बहादुर सिंह, पैरावेट बबलू रावत व चालक कुशल कुमार मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp