एन आई एन

पिथौरागढ़। टैक्सियों में मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायत को देखते हुए आज सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अभिनव गहतोड़ी ने टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में मनमाना किराया वासुले जाने की शिकायत पर चर्चा की गई।

एआरटीओ ने सभी टैक्सी संचालकों को अपने वाहनों में किराया सूची अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतकाल में कोहरे और पाले की समस्या को देखते हुए टैक्सी चालक सुरक्षित ड्राइविंग के सभी मानकों का पालन करें।



Share on Facebook Share on WhatsApp