मूनाकोट विकासखंड के राजकीय हाई स्कूल चौखाल में शनिवार को समारोह पूर्वक परीक्षाफल का वितरण किया गया। विद्यालय में पलक धामी ने पहला, गुंजन धामी ने दूसरा और खुशी धामी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश धामी ने बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किये। 

विकास खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य योगेश डिमरी ने पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक उमेश चंद्र भट्ट, नीलम लोहिया, नेहा पंत, कुसुम पांडे, दिनेश सिंह, करुणेश पाठक, पार्वती देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp