एन आई एन

पिथौरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम का आज प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने शुभारंभ किया। 

उन्होंने नसबंदी के फायदे बताते हुए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान परिवार नियोजन की अस्थाई विधियों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp