एन आई एन

 

पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल की 11वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अरविंद कुमार चौधरी के नेतृत्व में आज धारचूला में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों में सार्वजनिक संपत्ति के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना था। 

रैली में मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चों के साथ निरीक्षक योगेश पुनेठा, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह गोसाई, सोफिया खान, मनोज परिहार, दिनेश पंत, पिंकी चंद आदि शामिल रहे। समापन अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp