एन आई एन
पिथौरागढ़। आईटीबीपी के महानिदेशक प्रवीण कुमार ने सीमा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और जवानों से उनकी समस्याएं पूछी। उन्होंने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी व्यवस्था, परिचालनात्मक, तैयारी और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उत्तरी सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, उपमहानिरीक्षक बलविंदर जीत सिंह ने उन्हें जानकारियां दी।
आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी के सेनानी प्रशांत यादव ने उन्हें क्षेत्र से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा और ट्रेड के बारे में बताया।उन्होंने गुंजी में रात्रि विश्राम किया और जवानों के साथ संवाद भी किया। वे सोमवार को पिथौरागढ़ स्थित आईटीबीपी की 14 वीं वाहिनी में पहुंचे। इस दौरान वाहिनी के सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा ने उन्हें वाहिनी क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यहां पहुंचने पर ब्रिगेडियर गौतम पठानिया, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, उप जिला अधिकारी मनजीत सिंह ने उनका स्वागत किया।