एन आई एन पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के थाना प्रभारी कैलाश चंद्र जोशी ने आज एक वारंटी अभियुक्त पुष्कर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुष्कर सिंह पर चेक बाउंस होने का वाद दायर था और समन भेजे जाने के बावजूद वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।

जिस पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp