एन आई एन

 

पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनारी पाभै गांव निवासी गोवर्धन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि गोवर्धन सिंह की पत्नी ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसका पति उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहा है। इस पर पुलिस टीम गांव भेजी गई। 

गोवर्धन सिंह को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह बात मानने की जगह और अधिक उग्र हो गया। इस पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिले भर में पुलिस के मिशन मर्यादा और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 114 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp