पिथौरागढ़। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग का जिला अधिवेशन आज अस्कोट में संपन्न हुआ। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला इकाई के लिए संजय वर्मा को अध्यक्ष, मनीष पंत को सचिव, मनीष खड़ायत को उपाध्यक्ष, दीपा बोरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। पिथौरागढ़ खंड के लिए आजाद यूनिस अध्यक्ष, अजय सिंह सचिव, डीडीहाट इकाई के लिए सौरभ पटवा अध्यक्ष,
विनोद कांडपाल सचिव, अस्कोट शाखा के लिए योगेश लाल वर्मा अध्यक्ष, किशन सिंह सचिव, बेरीनाग शाखा के लिए विनोद प्रकाश अध्यक्ष, सूरज आर्या सचिव चुने गये। अधिवेशन मंडलीय पदाधिकारी अजय टम्टा, राजेंद्र गिरी, एल एम शर्मा, हिमांशु जोशी की मौजूदगी में संपन्न हुआ।