18-Nov-2025

पिथौरागढ़। भारतीय सेना की शाखा कोर ऑफ इंजीनियर ग्रुप के पूर्व सैनिकों ने आज अपना 245 वां स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया। पूर्व सैनिक राजेंद्र बल्लभ जोशी ने साथियों को स्थापना दिवस की बधाई देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में भूपाल दत्त भट्ट,  गिरधर सिंह खनका, दीवान चंद शाही का बैच अलंकरण कर सम्मानित किया गया। 

 सूबेदार मेजर दिवाकर सिंह बोहारा ने कोर ऑफ इंजीनियर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शाखा के खाते में वीरता से लेकर खेल जगत की कई उपलब्धियां दर्ज है। कार्यक्रम में कैप्टन उमेश चंद्र फुलेरा, कैप्टन महेश चंद्र जोशी, सूबेदार महेंद्र सिंह,  नायब सूबेदार श्याम विश्वकर्मा, पूर्व सैनिक आनंद सिंह, देवेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। अंत में जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Share on Facebook Share on WhatsApp