एन आई एन पिथौरागढ़। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव ऋषेंद्र महर को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश मध्य की जिम्मेदारी दी है। वे इस क्षेत्र में संगठन प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। इससे पूर्व वे हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और पंजाब की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर विधायक मयूख महर ने आज उनका माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी, भुवन पांडे, तिलक जोशी, कुंडल महर, हरीश उपाध्याय, जीवन कोहली, प्रकाश देवली, शिवम, श्याम सिंह, नरेंद्र सौन आदि ने खुशी जताई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp