17-Nov-2025

पिथौरागढ़ जन शिक्षण संस्थान में बिरसा मुंडा की जयंती सरल गरिमामय तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। संस्थान की निदेशक मीनाक्षी त्रिपाठी ने उनके जीवन संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके आदर्शों को याद किया। समापन पर सभी ने बिरसा मुंडा के संदेशों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp