पिथौरागढ़ ज़िले में डीडीहाट विकासखंड के ननपाभौ गांव के शहीद नैन सिंह की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वह 1962 के युद्ध में शहीद हुए थे। शनिवार को उनके छोटे भाई लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह द्वारा निर्मित शहीद पटल में, ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने पुष्प चक्र और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्म गुरु नवीन गुरु रानी ने मंत्रोच्चार से किया।
शहीद की पुत्रवधू तुलसी देवी ने पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट दीवान सिंह कार्की, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भूपेंद्र सिंह धामी, हयात सिंह , गोविंद सिंह, हरीश महर , राजेंद्र जोरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन लक्ष्मण सिंह देऊपा, गोविंद सिंह कन्याल ने किया।