एन आई एन पिथौरागढ़। गंगोलीहाट नगर के रावल गांव वार्ड की निवासी विमला रावल को इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें कल देहरादून में यह पुरस्कार दिया जाएगा। विमला 15 वर्षों से महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुहिम में योगदान दे रही हैं। विमला ने गंगोलीहाट तहसील के अंतर्गत कई बाल विवाह रूकवाये हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूप में उनका कार्य बेहद सराहनीय रहा है। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें इस पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp