एन आई एन,
पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले में रविवार को स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। जीएचएस गुंजी, नागलिंग और ढूंगातोली के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
रात्रिकालीन कार्यक्रम में सत्यम तेजवान ने देशभक्ति गीत, भजन और पुराने सदाबहार नगमे सुनाए। आनंद म्यूजिकल ग्रुप अल्मोड़ा, दीक्षा बिष्ट, नवीन चंद्र भट्ट और गणेश मर्तोलिया की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान 'काली गंगा-गौरी गंगा' गीत का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में मेलाधिकारी फराज मियां, सहायक मेलाधिकारी दमन शेखर राणा, सीओ दीप्ति कैड़ा, एसएचओ हरेन्द्र सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र धर्मशक्तू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा और डॉ. शुभम भट्ट ने किया।