एन आई एन,

पिथौरागढ़। धारचूला विधायक हरीश धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल दीप बिष्ट को हटा दिया गया है। पुलिस के अनुसार जौलजीबी मेले के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों में गनर के विधायक के साथ मौजूद नहीं रहने और निर्धारित सुरक्षा दायित्वों का पालन नहीं करने की पुष्टि जांच में हुई है।

एसपी के अनुसार दीप बिष्ट अप्रैल 2013 से विधायक के गनर के रूप में तैनात थे। 

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उनकी जगह दूसरे कांस्टेबल की तैनाती की गई है। गनर के खिलाफ मिली अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







Share on Facebook Share on WhatsApp