एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज क्वीतड़ और डुंगराकोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण और बाल अधिकारों की जानकारी दी गई। 

टीम ने बच्चों को किसी भी तरह के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल पुलिस अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कांस्टेबल महेंद्र महर सहित चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp