एन आई एन,

पिथौरागढ़। अल्मोड़ा में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय आमंत्रण अनुसूचित जाति बालक अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पिथौरागढ़ की टीम का चयन 23 नवंबर को होगा। जिला खेल कार्यालय के अनुसार चयन ट्रायल अपराह्न 3:30 बजे टकाना स्थित सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। 

इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं। चयन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। अधिक जानकारी फुटबॉल प्रशिक्षक चंद्र सिंह धामी (8755558670) से प्राप्त की जा सकती है।







Share on Facebook Share on WhatsApp