एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन का कुमाऊं मंडलीय त्रिवार्षिक शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं अधिवेशन 25 और 26 नवंबर को हल्द्वानी में होगा। इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई ने एसोसिएशन के सदस्य शिक्षकों को दो दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत किया है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से सैकड़ों शिक्षक अधिवेशन में शामिल होंगे।

इससे पूर्व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई का स्वागत किया। वहीं, धारचूला इकाई ने नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी भीम सिंह बोरा का स्वागत किया। दोनों अधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।







Share on Facebook Share on WhatsApp