एन आई एन

 

पिथौरागढ़। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आज बेरीनाग के दौला बलिया में पशु प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें 65 पशुपालकों ने भाग लिया। 

संकर गाय प्रदर्शनी श्रेणी में भागुली देवी की गाय, देशी गाय श्रेणी में सीता देवी की गाय अव्वल रही। बैलों की जोड़ी में लक्ष्मण राम के बैल अव्वल रहे। बकरी वर्ग में कमला देवी की बकरी ने बाजी मारी। प्रदर्शनी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू असवाल, डॉ नवीन आर्या, डॉक्टर दीपक, संजय वर्मा, रमा आर्या की देखरेख में कराई गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp