एन आई एन

 

पिथौरागढ़। नगर निगम ने आज नगर के ऐंचोली, चंद्रभागा, शिवालया क्षेत्र में पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाया। 

राजस्व अधीक्षक निशात अंसारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पांच व्यापारियों से पॉलिथीन पकड़ी गई। जिनसे ₹3000 का राजस्व कर वसूला गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक लता भट्ट, ललित कुमार , विकास कुमार मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp