एन आई एन

 

पिथौरागढ़ । पुलिस का मिशन मर्यादा अभियान जारी है। बुधवार को जाजरदेवल के थाना अध्यक्ष मनोज पांडे की अगुवाई में चलाये गये चैकिंग अभियान में बसंत कुमार निवासी बिण को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। 

पिथौरागढ़ कोतवाली के प्रभारी मदन बिष्ट के नेतृत्व में लड़ाई - झगड़ा, मारपीट और शांति भंग करने वाले अनुज चंद निवासी गौड़ीहाट, कमल वल्दिया निवासी आठ गांव शिलिंग को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। जिलेभर में मिशन मर्यादा और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 127 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp