01-Sep-2025

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी घुनसेरा गांव की रेखा भट्ट को इस वर्ष के तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चुना गया है। रेखा भट्ट ने वर्ष 2000 में दूध और सब्जियां बेचकर खुद को सशक्त बनाने की कोशिश शुरू की। वर्ष 2006 में गांव में महिलाओं को जोड़कर स्वयं सहायता समूह बनाया। उन्होंने जिले के सभी आठ विकास खंडों में 307 महिला समूह बनाये है। इन समूहों से 1842 महिलाएं विभिन्न रोजगार कर रही हैं।

महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों को रेखा भट्ट टकाना सरस बाजार में विक्रय करती है। वह देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले सरस मेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करती है। 4 सितंबर को उन्हें देहरादून में राज्य का प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp