एन आई एन
पिथौरागढ़। झूलाघाट उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। योगेश भट्ट के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कार्यकरणी का विस्तार किया गया, जिसमें सुमित नरियाल को उपाध्यक्ष, प्रमोद भट्ट को महामंत्री, सुरेश पंगरिया को कोषाध्यक्ष, तेज सिंह गोस्वामी को उप सचिव, मीना पंगरिया को महिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
कस्बे में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जोशी, जिला अध्यक्ष जनक जोशी, महामंत्री नवल रावल, उपाध्यक्ष हेम पंत, संजीव जोशी, ग्राम प्रधान रेखा भट्ट, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, एसएसबी के निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।