10-Nov-2025

पिथौरागढ़ में नशा उन्मूलन अभियान के तहत यूथ आर्मी गंगोलीहाट ने आज देविशा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से मिनी मैराथन का आयोजन किया। दौड़ में संजय सिंह ने पहला, जीवन सिंह ने दूसरा, अमित सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए गए। मैराथन में भाग लेने वाली दो महिला प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मधुकेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बीएस सुगड़ा, विक्रम कन्याल ने किया। दौड़ को संपन्न कराने में यूथ आर्मी के सदस्य गौरव चंद्र पंत, गौरव बोरा, अमित वर्मा, करण कुमार, तनुज पांडे, अभिषेक रावल, हिमांशु ने सहयोग दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp