09-Nov-2025

एन आई एन

 

पिथौरागढ़। अंबेडकर संयुक्त संयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरौला की माता भवानी देवी का आज 105 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 

गोपाल राम और उनके दो भाइयों ने रामेश्वर घाट में अपनी माता को मुखाग्नि दी। डॉ महेश मुरारी, एडवोकेट गिरीश प्रसाद, नवीन कोहली, पुष्कर लोहिया, संजय कुमार, सुनील सिरोला, योगेश सिरोला आदि ने उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp