08-Nov-2025

एन आई एन

 

पिथौरागढ़। मुवानी महोत्सव की पहली रात लोक कलाकार माया उपाध्याय और कैलाश कुमार के नाम रही। माया उपाध्याय ने हाय काकड़ी झिल मा ,ओ मेरी चंदा गीत से कार्यक्रम की शुरुआत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। 

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ डीडीहाट के ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र धामी गुड्डू ने किया। उन्होंने महोत्सव को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। आयोजन को संपन्न कराने में अध्यक्ष कमलदीप सिंह बिष्ट, प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौड़, संयोजक कैलाश राठौड़, रमेश बम, उपाध्यक्ष जीवन बोरा, महामंत्री शोभन सिंह कार्की, जिला पंचायत सदस्य संदीप बोरा, हेमंत प्रसाद, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता सहयोग दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन राठौर शौर्य ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp