एन आई एन

 

पिथौरागढ़। उत्तराखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर पशुपालन विभाग पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लाल सिंह सामंत के दिशा निर्देशन में मुनस्यारी, धारचूला, मूनाकोट में पशु प्रदर्शनी लगाई गई। 

आठ गांव शिलिंग में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अब तक 2100 पशुओं को टीकाकरण किया जा चुका है। मुर्गी पालकों को प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सामंत ने बताया कि कार्यक्रम 9 नवंबर तक जारी रहेंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp