एन आई एन पिथौरागढ़ । पशुपालन विभाग ने शनिवार को सुवाकोट गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ लाल सिंह सामंत ने पशुपालकों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

पशु प्रदर्शनी के गाय वर्ग में कलावती देवी की गाय को पहला, बछिया वर्ग में विनोद सुतेड़ी की बछिया को और बकरी वर्ग में रेखा देवी की बकरी को पहला स्थान मिला। प्रदर्शनी का संचालन डॉ. मनोज जोशी ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp