एन आई एन पिथौरागढ़। आईटीबीपी की 14 वीं वाहिनी में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा ने अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। उनका यह कार्य देश के लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल आयोजन मात्र नहीं है बल्कि यह हमें राष्ट्रीय एकता अखंडता और समरसता का स्मरण कराता है।