एन आई एन पिथौरागढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल मुनस्यारी पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम करने के बाद वह परसों मल्ला जौहार मिलम क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्या सुनेंगे। वहीं सीमा की सुरक्षा में तैनात भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों और जवानों से भी मुलाकात करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया उसी दिन वे पिथौरागढ़ आकर देव सिंह मैदान में होने वाले सहकारी मेले का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन के बाद वह देहरादून को लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। वही मुख्यमंत्री के प्रोग्राम की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।