एन आई एन पिथौरागढ़ में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय आठ गांव शिलिंग महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। संयोजक वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि आठगांव सीलिंग क्षेत्र प्रदेश के स्टार कलाकारों के स्वागत के लिए तैयार है। तीन दिवसीय महोत्सव में स्थानीय स्कूलों के बच्चे भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
स्टार कलाकारों में माया उपाध्याय, इंदर आर्या, खुशी जोशी, गोविंद दिगारी, श्वेता महारा, जितेंद्र तोमक्याल, दर्शन फर्स्वाण , अलग-अलग दिनों में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। स्थानीय लोक कलाकार भी आयोजन में चार चांद लगाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं होनी है। इनमें महिलाओं के लिए और स्कूली बच्चों के लिए कई कार्यक्रम रखे गए हैं। महोत्सव आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोग बेहद उत्साहित हैं। नगर की जनता भी बेसब्री से आयोजन शुरू होने का इंतजार कर रही है।