एन आई एन पिथौरागढ़। जिले की प्रतिभाशाली बॉक्सर खुशी चंद को 23 अक्टूबर से बहरीन में शुरू हुए तीसरे एशियाई युवा खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। खुशी बहरीन के लिए रवाना हो गई है। वह अंडर 17 बालिका वर्ग के 42-44 किलो भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछले दिनों खुशी ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसी आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
खुशी इससे पूर्व कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुकी है। मूल रूप से बड़ालू गांव की रहने वाली खुशी, मल्ल एकेडमी में विजेंद्र मल्ल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी बड़ी बहन निकिता चंद भी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर है। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।