एन आई एन पिथौरागढ़। महिला किसान दिवस पर डीडीहाट रामलीला मैदान में सम्मेलन का आयोजन हुआ। अर्पण संस्था द्वारा आयोजित इस सम्मेलन के माध्यम से भूमि पर पुरुषों के साथ महिलाओं को भी मालिकाना हक दिए जाने की मांग उठी।
अर्पण संस्था प्रमुख रेनू ठाकुर ने उत्तराधिकार कानून 2005 की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत बेटों के साथ ही बेटियों को भी भूमि पर हक मिल रहा है। डीडीहाट के पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रीप परियोजना से जुड़े कार्मिकों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन नेहा और विनोद ने संयुक्त रूप से किया।