एन आई एन पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों के ईगल ग्रुप ने बुधवार को 83 वां कोर डे नैनी सैनी में धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि डीडीहाट के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भूपेंद्र सिंह ने पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, एम एस धोनी ने कोर डे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ पूर्व सैनिक पूर्णानंद भट्ट ने सभी पूर्व सैनिकों को अपना आशीर्वाद दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के परिजन भी शामिल हुए।