एन आई एन पिथौरागढ़। बेरीनाग तहसील के खितौली गांव के भगवती मंदिर में 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

कथा वाचन आचार्य किशोर जोशी करेंगे। आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से होगी। 31 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र वासियों से कथा श्रवण के लिए पहुंचने का आह्वान किया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp