एन आई एन पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज 14 अक्टूबर तक प्रचार कार्यक्रम चलाया गया। 24 से 30 अक्टूबर तक नामांकन होंगे।
अंतिम नामांकन 5 नवंबर को कराए जाएंगे। 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक मेंबरशिप वोटिंग होगी। इसी क्रम में आज पिथौरागढ़ के कोऑर्डिनेशन रचित कुमार का स्वागत किया गया। उन्होंने चुनाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश पंत, दीपक लुंठी, कोमल शाही, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक बोहरा, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।