एन आई एन पिथौरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य मैत्री सम्मेलन में वरिष्ठ कवियत्री डॉक्टर आनंदी जोशी के काव्य संग्रह, बदलते मानदंड का विमोचन नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल, डॉक्टर पीतांबर अवस्थी और नेपाल से आए साहित्यकारों ने किया।

काव्य संग्रह में 81 कविताएं हैं। डॉक्टर पीतांबर अवस्थी ने कहा कि काव्य संग्रह में पहाड़ की पीड़ा, नारी के संघर्ष, राष्ट्र प्रेम को कविताओं के माध्यम से उजागर किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पंत , मंजुला अवस्थी, महामंडलेश्वर हेमंत आनंद, पशुपति महाराज, एमसी जोशी, भक्तदर्शन पांडे, गीता जोशी, डॉ नीरज जोशी, ज्योत्सना जोशी, सौरव जोशी, रजनी जोशी, वशिष्ठ जोशी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp