एन आई एन पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश मंत्री बनने के बाद दीपिका बोहरा सोमवार को पहली बार जाजर चिंगरी क्षेत्र में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश मंत्री दीपिका ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने सिंचाई नहर और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से हो रही दिक्कत उनके सामने रखी।
प्रदेश मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा, पूर्व सैनिक मंगल प्रसाद, धर्मेंद्र कार्की, कैलाश पांडे, कैलाश राम, रिंकू देवी, सावित्री देवी, मनोज भाटिया, ललिता देवी, नवीन सौन, धनी चंद, भीम सिंह राणा आदि मौजूद रहे।