एन आई एन पिथौरागढ़। ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय समिति के तत्वावधान में नगर निगम सभागार पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन, काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवलाल रही। इस अवसर पर भारत और नेपाल के दो दर्जन से अधिक साहित्यकारों एवं कवियों ने सहभागिता की।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. नीरज चंद्र जोशी ने बताया कि भारत से डॉ. आनंदी जोशी, लक्ष्मी आर्या, आशा सौन, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, अनीता जोशी, मथुरा दत्त चौंसाली, अनीता अनु जोशी, उमा पाटनी अवनि तथा काजल नेगी ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। वहीं नेपाल से गंगा बिष्ट, कृष्ण सिंह पेला, तीर्थराज पांडे, गणेश नेपाली, किरण आचार्य, कल्पना खरेल, डॉ. देवेंद्र प्रसाद भट्ट एवं हेमंत विवश ने अपनी कविताओं से समां बाँधा। कार्यक्रम में सभी साहित्यकारों एवं कवियों को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। आयोजक डॉ. पीतांबर अवस्थी एवं मंजुला अवस्थी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।