एन आई एन पिथौरागढ़। विश्व हिंदू परिषद की बैठक रविवार को मां भगवती बेंकट हॉल में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष जगदीश पांडे की अध्यक्षता, विभाग मंत्री कैलाश जोशी के संचालन में जानकी दशौनी को मातृशक्ति की जिला संयोजिका का दायित्व दिया गया। सुशीला ऐरी, किरण भंडारी को जिला सह संयोजिका बनाया गया। दीपा मेहता को नगर सह संयोजिका और पूनम शाही को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
पूनम शाही को विश्व हिंदू परिषद का जिला उपाध्यक्ष, बद्री सिंह रौतेला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ईश्वर भाट, राजेश कुमार को नगर सहसंयोजक, अमित को नगर सुरक्षा प्रमुख, भरत जोशी और विशाल बोरा को नगर सह सुरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में तमाम मसलों पर चर्चा की गई। बजरंग दल के जिला संयोजक ललित ऐरी, नगर संयोजक विनय पांडेय ने नए पदाधिकारीयों को भगवा शॉल पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सदस्यों ने संघ कार्यालय पहुंचकर विभाग प्रचारक वतन जी को शुभकामनाएं और उनकी दीर्घायु की कामना की। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री कैलाश जोशी ने जय घोष के साथ बैठक का समापन किया।