12-Oct-2025

पिथौरागढ़। विज्ञान महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन शनिवार को मिशन इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि मूनाकोट की ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया, ज्येष्ठ उप प्रमुख जितेंद्र वल्दिया, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आर एस अधिकारी, हेमंत महाराज, जिला विज्ञान समन्वयक डॉक्टर विकास पंत ने इस वर्ष के निर्धारित थीम जलवायु परिवर्तन, अनुकूलता, रणनीतियां तथा आपदा प्रबंधन जोखिम एकीकरण पर विस्तार से अपनी बात रखी।

विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा में कविता प्रश्नोत्तरी के जरिए संबंधित विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन करण सिंह थापा और भीम सिंह कार्की ने संयुक्त रूप से किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp