पिथौरागढ़। कल से शुरू होने वाले भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन एवं काव्य गोष्ठी के लिए मित्र देश नेपाल के साहित्यकार और कवि पिथौरागढ़ नगर में पहुंचने शुरू हो गए हैं। सम्मेलन के मीडिया प्रभारी डॉक्टर नीरज चंद्र जोशी ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सम्मेलन में वरिष्ठ कवियत्री डॉक्टर आनंदी जोशी के काव्य संग्रह बदलते मानदंड का विमोचन किया जाएगा।
आयोजक ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय के निदेशक वरिष्ठ साहित्य का डॉक्टर पीतांबर अवस्थी ने लोगों से आयोजन में भागीदारी की अपील की है। आयोजन का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे नगर निगम सभागार में होगा।