एन आई एन पिथौरागढ़। मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डीडीओ के अधिकार दे दिए हैं। दीपावली से पहले यह अधिकार मिलने से स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर है।

कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। चिकित्सा कर्मियों ने कहा कि अब छोटी-छोटी जरूरत के लिए संस्तुति और आदेशों की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। इससे स्वास्थ्य सेवा और बेहतर होगी। कर्मचारियों ने इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष सिंह नबियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कौशिक, डॉक्टर सिद्धार्थ पाटनी का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp