एन आई एन पिथौरागढ़। पुलिस का मिशन मर्यादा अभियान जारी है। गुरुवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने वाहन चेकिंग के दौरान आयुष चंद निवासी बुंगा सीलिंग जाजरदेवल को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा।

वाहन को सीज कर दिया गया है। थल क्षेत्र में थाना अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने दिलीप कुमार महतो को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा। जिलेभर में मिशन मर्यादा और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 95 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp