एन आई एन पिथौरागढ़। जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में संपन्न हुई। क्वांटम युग का प्रारंभ संभावना और चुनौती विषय पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल और जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत ने किया।
विज्ञान संगोष्ठी में सोर वैली स्कूल की यशस्वी चौहान ने पहला, रा उ मा वि लेखधार की प्रभा चौहान ने दूसरा, राइंका गर्खा के धीरेंद्र कन्याल ने तीसरा, हिमालय इंटर कॉलेज चौकोड़ी के प्रियांशु जोशी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता करन सिंह थापा ने किया। संयोजक प्रधानाचार्य कमल खर्कवाल ने सभी का आभार जताया।