एन आई एन पिथौरागढ़। भारतीय युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड में संगठन चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर कराए जाएंगे। 6 अक्टूबर को सदस्यता लॉन्च की जाएगी। 8 से 14 अक्टूबर तक प्रचार होगा। 24 से 30 अक्टूबर तक नामांकन कराए जाएंगे। 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक शिकायत सुनी जाएगी, 5 नवंबर को नामांकन होगा। 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक वोटिंग कराई जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु ने कहा है कि युवा नेता अब सीधे सदस्य से चुने जाएंगे। चुनाव को लेकर आज जिला अध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनाव के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में जिला महासचिव राहुल लुंठी, उपाध्यक्ष धीरज बेरी, महासचिव शुभम भट्ट, विधानसभा महासचिव संजय कुमार, ऋषभ कल्पासी, कार्तिक खर्कवाल, रिशु खत्री आदि मौजूद रहे।