एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजी जनजाति की समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट की ओर से गठित समिति ने रविवार को जौलजीबी में बैठक की। जिला जज कुंवर अमनिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गाणा, किमखोला, भक्तिरवा, चिफलतरा और कंतोली के ग्रामीणों ने भूमि का मालिकाना हक, शिक्षा, रोजगार, पेयजल, सड़क, पेंशन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रखीं।
समिति ने संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी सहित समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।